आरक्षण के मुद्दे पर बांग्लादेश में हिंसक झड़पें,सरकार ने बैन किया इंस्‍टाग्राम और यूट्यूब

0
199

न्यूज़लिंक हिंदी। बांग्लादेश में आरक्षण के मुद्दे पर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन जमकर शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को भड़के प्रदर्शन में देश के कई हिस्सों में हिंसा हुई है।

इस हिंसा में दो लोगों की मौत और 100 के घायल होने की अभी तक खबर है। ढाका में शुक्रवार को हजारों की संख्या में छात्र सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया साइट्स पर बैन को लेकर बांग्लादेश की सरकार से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

मिली जानकारी केअनुसार, बांग्लादेशी सरकार ने अपने नागरिकों को इंस्टाग्राम, टिकटॉक, यूट्यूब और व्हाट्सएप सहित लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप के यूज को बैन कर दिया है।

बांग्लादेश में बीते महीने, जुलाई में भीमेटा प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाया गया था। देश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू भी लगाया गया था। इस दौरान भी इंस्टाग्राम और फेसबुक को सस्पेंड किया गया था। जुलाई में विरोध प्रदर्शनों के बाद इंटरनेट और सोशल साइट्स पर रोक का फैसला लिया गया था। कई दिन के हिंसक प्रदर्शनों के बाद सुप्रीम कोर्ट की ओर से आरक्षण कोटे पर अपना मुख्य फैसला दिया था।

इसके बाद हालात शांत हो रहे थे लेकि देश में फिर से प्रदर्शन होने लगे हैं। बांग्लादेश में इस दफा हिंसा में मारे गए लोगों के लिए इंसाफ की मांग करते हुए छात्र सड़कों पर पूरी तरह से उतरे हैं। ढाका में कई जगहों पर छात्र जमा हुए और सुरक्षा बलों से उनका टकराव भी हुआ। इस दौरान सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here