राजनीतिक अस्थितरता के बीच शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा, शेख हसीना के विमान को संभावित खतरे से बचाने में भारत हुआ एक्टिव

0
196

न्यूज़लिंक हिंदी। राजनीतिक अस्थितरता के बीच शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा, सुरक्षा एजेंसियों ने हर संभावना के लिए तैयारी की क्योंकि हसीना वायु सेना के एक जेट विमान से भारत की ओर बढ़ रही थीं।

दोपहर करीब तीन बजे, भारतीय वायु सेना के रडार ने बांग्लादेश से भारतीय सीमा की ओर एक कम उड़ान वाला विमान आते हुए देखा। भारत ने हाई प्रोफाइल यात्री के बारे में जागरूक सुरक्षा कर्मियों ने विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की पूर्ण अनुमति दी। सुरक्षा प्रदान करने के लिए, पश्चिम बंगाल के हाशिमारा वायु सेना बेस से 101 स्क्वाड्रन के दो राफेल लड़ाकू विमानों को बिहार और झारखंड के ऊपर तैनात भी किया गया।

विमान ने अपने तय किए गए रास्ते पर उड़ान भरी। वहीं, जमीन पर मौजूद एजेंसियों ने लगातार नजर रखी। विमान और भारत के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के बीच लगातार संपर्क बना रहा। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्थिति पर कड़ी नजर भी रखी। इसके बाद एक हाई लेवल बैठक बुलाई गई।

इसमें खुफिया एजेंसियों के प्रमुख, जनरल द्विवेदी और इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन फिलिप मैथ्यू भी मुख्य रूप से शामिल हुए। जब शाम करीब साढ़े पांच बजे हसीना का जहाज़ हिंडन एयर बेस पर उतरा, तो उनका स्वागत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया। दोनों ने एक घंटे तक मुख्य बैठक भी की जिसमें बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति और हसीना की आगे की योजनाओं पर चर्चा भी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here