Kannauj News: दर्दनाक सड़क हादसा कंटेनर से टकराई डीसीएम, हुई चार की मौत और एक घायल

0
103

न्यूज़लिंक हिंदी। कन्नौज जिले में एक दर्दनाक हादसा सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से आ रही डीसीएम घुस गई। हादसे में डीसीएम सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे में दम तोड़ने वाले तीन लोगों की शिनाख्त कर ली है और चौथे की शिनाख्त का मुख्य प्रयास कर रही है।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर कट के एक ढाबे के निकट शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर में दिल्ली से आ रही डीसीएम उसके पीछे से घुस गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की पूर्ण जानकारी दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से डीसीएम में सवार लोगों को जल्द ही बाहर निकाला, जिसमें चार लोगों की मौत हो चुकी थी और एक घायल था। घायल को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने तीन की शिनाख्त की।चौथे मृतक और घायल की अभी तक कोई भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here