मालवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, ट्रक से डेढ़ करोड़ से अधिक का गांजा जब्त किया

0
156

न्यूज़लिंक हिंदी। मालवा पुलिस की टीम की बड़ी कार्रवाई , आंध्र प्रदेश से राजस्थान ले जा रहे गांजे से भरे हुए ट्रक को जब्त करने में पूर्ण सफलता हासिल की है।

दरअसल, आगर मालवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, आंध्र प्रदेश से अधिक मात्रा में गांजा की खेप को ट्रक राजस्थान ले जाया जा रहा है, इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को पकड़कर जांच पड़ताल भी की, लेकिन पुलिस को ट्रक में कुछ नहीं मिला।

पुलिस को मुखबिर की सूचना पर शक होता है और वे उससे दोबारा से संपर्क करते हैं, लेकिन अपनी बात पर अडिग मुखबिर ने उसी ट्रक में गांजा होने का मुख्य दावा भी किया। इस पर पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर पर सख्ती दिखाते हुए पूछताछ की, तो वो टूट गए और उनकी टेक्निक देखकर लाइक भी अचंभित रह गई।

तस्करों ने ट्रक के छुपे हुए कैबिन का इस्तेमाल करते हुए गांजे की बोरिया उसमें छुपा हुआ रखा था, जिस पर शक करने जैसी कोई गुंजाइश ही न रहे, लेकिन पुलिस ने उसका पता लगाते हुए लगभग 1 करोड़ 74 लाख 47 हजार रुपये का मादक पदार्थ गांजा वा 20 लाख रुपये का ट्रक जब्त करते हुए कुल 1 करोड़ 94 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते हुए एडिशनल एसपी निशा रेड्डी ने ये भी बताया कि, कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मालवीय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आंध्रप्रदेश से तस्करी कर लाए जा रहे बड़ी मात्रा में गांजा को भी पकड़ा है। साथ पुलिस ने ट्रक को भी जब्त भी कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here