Gaza : अत-तबेईन स्कूल पर हुआ इजरायली हवाई हमला,सैंकड़ो नागरिकों की हुई मौत, वहीं हुए दर्जनों घायल

0
124

न्यूज़लिंक हिंदी। गाजा में विस्थापितों के लिए बनाए गए एक स्कूल को निशाना बनाकर यह एयर स्ट्राइक की गई है, इस स्कूल में सैकड़ों विस्थापित परिवार रह रहे थे।

इजरायली युद्धक विमानों ने तब हमला किया, जब इस स्कूल में रह रहे लोग सुबह की नमाज अदा कर रहे थे। वहां के स्थानीय लोग बता रहे कि यह हवाई हमला सुबह के समय हुआ। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजरायल और हमास के बीच 10 महीने से युद्ध चल रहा है। जिसमें यह हमला अबतक के सबसे घातक हमलों में से एक है।

मिली जानकारी के अनुसार , हमले में 100 से अधिक लोग शहीद हुए हैं, बसल ने इस घटना को एक भयानक नरसंहार बताया है। उन्होंने कहा कि शहीदों के शवों को निकालने और घायलों को बचाने के लिए दल आग पर काबू पाने की मुख्य कोशिश किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार , 7 अक्टूबर, 2023 से गाजा पर चल रहे इजरायली आक्रमण के परिणामस्वरूप अब तक लगभग 39,699 फिलिस्तीनी मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं, इसके अलावा लगभग 91,722 लोग भी घायल हुए हैं। इजरायली हमलों के कारण हजारों पीड़ित मलबे में दबे हुए हैं, जो आपातकालीन और नागरिक सुरक्षा टीमों के लिए बेहद ही दुर्गम हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here