बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी,पति-पत्नी और बेटी की गला रेतकर की हत्या,जाने पूरा मामला

0
94

न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार में बदमाशों के हौसले दिन ब दिन लगातार बुलंद होते जा रहे हैं, हत्या करना तो यहां आम सी बात हो गई है। आए दिन यहां हत्या की खबरें सामने आती रहती हैं।

इसी क्रम में अब बड़ी खबर सामने आई है बेगूसराय से, यहां देर रात बदमाशों ने एक घर में सो रहे चार लोगों का गला धारदार हथियार से काट डाला, फिर वहां से मौका देखकर फरार हो गए। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि, एक की हालत अभी भी गंभीर है।

घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर स्थित चिरंजीवीपुर गांव की है, मृतकों की पहचान नागेंद्र सिंह का संजीवन महतो , उनकी पत्नी संजीता देवी और 10 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, घायल बेटे की पहचान 8 वर्षीय अंकुश कुमार के रूप मे हुई है, जिसका इलाज अभी चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

परिजनों के मुताबिक संजीवन महतो अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था, तभी सोए अवस्था में अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी और दोनों बच्चों का गला रेत दिया, इस घटना में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। बछवाड़ा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल तुरंत शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि संजीवन महतो ने दो शादियां की थीं, पहले से एक बड़ा लड़का है। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही इस बड़ी घटना को मुख्य अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगातार जुटी हुई है। हालांकि इस घटना में अभी तक पुलिस के बयान नहीं आए हैं। लेकिन बताया ये भी जा रहा है कि सभी लोगों के शरीर पर एसिड भी डाला गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here