न्यूज़लिंक हिंदी। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही मुख्य रूप से गिरावट के साथ खुले। वहीं अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयर लाल रंग के निशान पर खुले। सबसे ज्यादा गिरावट अडानी टोटल गैस के शेयरों में देखी गई।
इस गिरावट के बाद शुरुआती एक घंटे में ही अडानी ग्रुप के निवेशकों के लगभग 53 हजार करोड़ रुपये डूब गए। इस गिरावट से अडानी ग्रुप की 10 कंपनियों का मार्केट 16.7 लाख करोड़ रुपये तक गिर गया।
शेयर मार्केट सुबह हुई गिरावट से बाहर आ गई है। सेंसेक्स 315 अंकों की बढ़त के साथ फिर से 80 हजार का आंकड़ा पार कर गया है। यह लगभग 80,021 अंक पर है। वहीं निफ्टी में भी 80 अंकों से ज्यादा बढ़ोतरी हो चुकी है। इस बढ़ोतरी के साथ इसने लगभग 24,450 का आंकड़ा पार कर दिया है। वहीं अडानी की कंपनियों के शेयर अभी भी लाल रंग के निशान पर हैं।
सुबह 11 बजे शेयर मार्केट हरे रंग के निशान पर आ गई। यानी इसमें गिरावट बंद हो गई। सेंसेक्स करीब 119 अंकों की बढ़त के साथ करीब लगभग 79,825 अंक पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में भी करीब 17 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। अडानी टाेटल गैस शेयर की गिरावट अब मात्र करीब 4 फीसदी रह गई है।
सुबह इसमें 6 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी। वहीं अडानी एंटरप्राइजेस के शेयरों में भी गिरावट करीब 1.40% रह गई है। अडानी विल्मार के शेयरों में भी गिरावट 2.50% रह गई है। शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट आई। मार्केट खुलने के करीब एक घंटे में ही सेंसेक्स 475 अंक गिर गया। इस गिरावट के साथ यह लगभग 79,230.80 पर आ गया है। वहीं निफ्टी में भी काफी भारी गिरावट दर्ज़ की गई।

