न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार के जहानाबाद में भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं भी शामिल हैं। वाणावर पहाड़ी स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ के कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ है।
तमाम लोग सावन के चौथे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए जुटे हुए थे। घटना रात 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। दरअसल, सावन की चौथी सोमवारी पर मखदुमपुर प्रखंड स्थित वाणावर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भीड़ जुटी थी। अचानक देर रात भगदड़ मच गई। इस घटना में 7 लोगों ने अपनी जान गवां दी।
मरने वालों में 5 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं, हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। मृतकों की पहचान गया जिले के मोर टेकरी की रहनी पूनम देवी, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव की निशा कुमारी, जल बीघा के नाडोल की सुशीला देवी और नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव की निशा देवी के रूप में हुई है।
वहीं, पुरुषों में राजू कुमार और प्यारे पासवान शामिल हैं, जबकि एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस उनकी शिनाख्त में मुख्य रूप से जुटी हुई है।
लोगों का कहना है कि सोमवारी के कारण श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ जमा हो गई थी। पतला गंगा और गऊघाट के रास्ते बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा सिद्धनाथ के दर्शन करने के लिए पहाड़ पर पहुंच गए।
जिस वजह से मंदिर के पास अफरा-तफरी की स्थिति रूप से हो गई, फिर अचानक लोग इधर-उधर भागने भी लगे। जिस वजह से कई महिलाएं भी गिर गईं, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कई लोगों को गंभीर चोट भी लगी हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

