सीसामऊ विधानसभा सीट पर इरफान सोलंकी की पत्नी ने अटकलों पर लगाया विराम, अब नसीम सोलंकी ने सीसामऊ सीट पर ठोका दावा

0
193

न्यूज़लिंक हिंदी। चुनाव नहीं लड़ने की चर्चा के बीच मंगलवार को पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने अब ये स्पष्ट कर दिया कि वह चुनाव मैदान में उतरेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने चुनाव लड़ाने का मुख्य फैसला किया है, इसलिए पीछे हटने का सवाल ही नहीं है।

सीसामऊ सीट पर होने वाले उपचुनाव की राजनीति रोज व् रोज नई करवट बदल रही है। इरफान सोलंकी के जेल जाने के बाद से ही पार्टी के कई नेताओं ने अपनी दावेदारी तेज कर दी थी। इसी बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इरफान सोलंकी के परिवार से ही प्रत्याशी देने की घोषणा कर दी।

लखनऊ पहुंचे पार्टी नेताओं और महानगर अध्यक्ष को भी बता दिया कि नसीम सोलंकी को चुनाव लड़ाने की पूर्ण तैयारी करें। अब एक बार फिर चर्चा होने लगी है कि पार्टी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने वाली नसीम सोलंकी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं। मतदाता सूची तैयार कराने में भी दिलचस्पी नहीं ले रही हैं।

मंगलवार को उन्होंने कहा कि चुनाव न लड़ने का सवाल ही नहीं है। यह सीट समाजवादी पार्टी की ही पारंपरिक सीट है। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव लड़ाने का मुख्य फैसला किया है। इसमें शक की कोई गुंजाइश बिल्कुल भी नहीं है। विरोधी पार्टी के लोग ही भ्रम पैदा कर रहे हैं।

दूसरी ओर मंगलवार को सपा के महानगर कार्यालय में आयोजित पीडीए युवा टीम की बैठक में पार्टी के महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में सपा के जनाधार से भाजपा अब पूरी तरह से बौखलाई है। पार्षदों के क्षेत्र का विकास बिल्कुल भी नहीं कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here