कोलकाता डॉक्टर केस के आरोपी का हुआ खुलासा, संजय रॉय ही यौन विकृति वाला दरिंदा

0
109

न्यूज़लिंक हिंदी। कोलकाता डॉक्टर केस के आरोपी का हुआ खुलासा, आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस में ट्रैफिक पुलिस वॉलनटिअर संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था।

संजय रॉय की सीबीआई ने मनोविश्लेषणात्मक प्रोफाइल भी कराई। इसके जो रिजल्ट सामने आए हैं वह आप के रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। संजय रॉय एक पशु प्रवृत्ति वाला मुख्य यौन विकृत व्यक्ति है। जबकि देखने में वह एक साधारण व्यक्तित्व वाला ही व्यक्ति लगता है। उससे जानने वाले उसे बहुत ही सीधा व्यक्ति तस्वीर पेश करती है।

31 वर्षीय व्यक्ति संजय रॉय से पूछताछ करने के लिए मनोविश्लेषकों की मुख्य टीम भी आई। टीम ने जब उससे पूछताछ की तो वे एक ऐसे शख्स से परिचित हुए जो उसके अंदर छिपा हुआ था। उसने बिना किसी डर या पश्चाताप के घटना के दिन के बारे में बताया।

रविवार को सीबीआई जांच में शामिल हुए विशेषज्ञों ने एजेंसी को दिए गए उसके बयानों को भी पूर्ण रूप से स्कैन किया ताकि उन्हें पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक निष्कर्षों से भी जोड़ा जा सके। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि अपराध स्थल पर संजय रॉय की मौजूदगी की पुष्टि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से जुटी हुई है, लेकिन वे डीएनए परीक्षणों के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

सीबीआई ने जब मामले को अपने हाथ में लिया, उससे पहले, पुलिस ने घोषणा की थी कि पीड़ित के नाखूनों के नीचे पाए गए खून और त्वचा के निशान संजय रॉय के हाथों पर लगी चोटों से बिल्कुल मेल खाते हैं। केंद्रीय एजेंसी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को अब तक की जांच पर एक स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाली है।

सीबीआई सूत्रों ने ये भी बताया कि आरजी कार से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में रॉय 8 अगस्त को 11 बजे के आसपास चेस्ट डिपार्टमेंट वॉर्ड के पास भी दिखाई दिया। उस समय ट्रेनी डॉक्टर चार अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ वॉर्ड में थी। संजय रॉय को जाने से पहले कुछ देर तक उन्हें घूरते हुए भी देखा गया।

पूछताछ के दौरान संजय रॉय ने ये भी दावा किया कि वह उस शाम पहले ही वॉर्ड में आ गया था। सीबीआई के अनुसार, पीड़िता अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ डिनर के लिए वार्ड से बाहर निकली और 9 अगस्त को रात 1 बजे के बाद सेमिनार हॉल में लौटी। एक जूनियर डॉक्टर सुबह 2.30 बजे हॉल में आया और पीड़िता ने सोने से पहले उससे कुछ बात भी कही।

सीसीटीवी फुटेज में रॉय को सुबह 4 बजे अस्पताल परिसर में फिर से प्रवेश करते हुए भी देखा गया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि वह फिर तीसरी मंजिल के सेमिनार हॉल में पहुंचा, जहां पीड़िता सो रही थी। रॉय को शुक्रवार को फिर से अदालत में पेश किया जाना है, जब राज्य के नियुक्त बचाव पक्ष के वकील पहली बार अब उससे मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here