न्यूज़लिंक हिंदी। श्रद्धा कपूर और राजकुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है। स्त्री 2 बीती 15 अगस्त को रिलीज हुई थी और फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर हाफ अपनी सेंचुरी लगाई थी।
वहीं, स्त्री 2 का एक हफ्ते का कलेक्शन 400 करोड़ रुपये को पार कर चुका है। फिल्म अब 500 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है। बता दें, इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने जा रही है। ऐसे में स्त्री 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने का सुनहरा मौका है।
बता दें, स्त्री 2 के मेकर्स मडोक फिल्म्स ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं स्त्री 2 का 7 दिनों का कुल घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 289.6 करोड़ रुपये हो गया है और अब फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में आसानी से 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
इसी के साथ स्त्री 2 ने हिंदी पट्टी की कमाई में कल्कि 2898 एडी की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बता दें, स्त्री 2 ने इन 7 दिनों में वर्ल्डवाइड लगभग 401 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन भी कर लिया है। इसमें घरेलू बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन 342 करोड़ रुपये और ओवरसीज में ग्रॉस कलेक्शन 59 करोड़ रुपये का किया गया है।

