Bahraich : बच्चों के बीच हुए विवाद में दूसरे पक्ष ने बुजुर्ग को बुरी तरह लाठी डंडों से पीट दिया जिससे बुजुर्ग बुरी तरह हुआ घायल

0
102

न्यूज़लिंक हिंदी। इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना, बुधवार शाम को बच्चों के बीच हुए विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे बुजुर्ग को दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों से पीट दिया जिससे बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया और बेहोश होकर गिर गया।

घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई वसीहुद्दीन ने मजिद सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कमरुद्दीन के परिवार व असगर अली के परिवार के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी।

जिसकी शिकायत लेकर कमरुद्दीन गुरुवार की सुबह असगर अली के घर पहुंचे तो वह लोग नाराज हो गए तथा उन्होंने कमरुद्दीन के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर असगर अली अपने बेटे मजिद व दिल बहार के साथ मिलकर बुजुर्ग कमरुद्दीन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए।

इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो वहां पहुंचकर उन्होंने कमरुद्दीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती भी कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।कमरुद्दीन के भाई वसीहुद्दीन ने माजिद सहित तीन लोगो के विरूद्ध नामजद के तहरीर देते हुए दोषियो के विरुद्ध कार्यवाही की पूर्ण मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here