कानपुर नगर निगम में विजिलेंस का छापा, अपर नगर आयुक्त प्रथम के पीए को रंगेहाथ 10 हजार की घूस लेते पकड़ा

0
866

कानपुर। विजिलेंस कानपुर की टीम ने शनिवार को नगर निगम के विज्ञापन व कार्मिक विभाग में तैनात कनिष्ठ लिपिक राजेश कुमार यादव को 10 हजार की घूंस लेते रंगेहाथ मुख्यालय से गिरफ्तार किया। लिपिक ने वित्तीय स्त्रोतमैन (एसीपी) लगाने के नाम पर विभाग में ही कार्यरत बेलदार से घूंस मांगी थी। शनिवार को जैसे ही पीड़ित का बेटा 10 हजार रुपये देने लिपिक को पहुंचा तो विजिलेंस की टीम ने उसे पैसे लेते रंगेहाथ पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। आरोपी लिपिक अपर नगर आयुक्त प्रथम मो. आवेश खान का कार्य भी देखता था। जिस समय विजिलेंस ने यह कार्रवाई की तो वह अपर नगर आयुक्त के कार्यालय में ही था। विजिलेंस के छापे से नगर निगम में हड़कंप मच गया। थाना सतर्कता अधिष्ठान कानपुर सेक्टर ने अरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बताया कि नगर निगम के जोन 2 में मो. अरसलान संविदा चालक के पद पर कार्यरत है। उसके पिता इफ्तखार मुस्ताक भी नगर निगम में बेलदार के पद नियुक्त हैं, जो 104/ए 395 रामबाग नगर निगम कालोनी, थाना बजरिया में रहते हैं। मो. अरसलान के पिता इफ्तखार मुस्ताक की एसीपी तीन वर्षों से नहीं लगी हैं। जिसके लिए इफ्तखार ने प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन, एसीपी लगाने के एवज में कनिष्ठ लिपिक राजेश कुमार यादव ने 10 हजार की रिश्वत की मांग का दी। विजिलेंस की टीम ने बताया कि जब जांच  की गई तो मामला सही पाया गया। शिकायतकर्ता मो. अरसलान ने बताया कि राजेश कुमार यादव ने एसीपी लगवाने के नाम 20 हजार पहले भी लिये हैं। 10 हजार रुपये शुक्रवार को देने के लिये बुलाया था। लेकिन, अचानक राजेश ने तबियत खराब होने की बात कहकर रोक दिया और शनिवार को कार्यालय आने के लिये कहा था। मो. अरसलान ने बताया कि राजेश साढ़े तीन साल से परेशान कर रहा था। इसलिये इसकी शिकायत विजिलेंस से की थी।

तलाशी में 26 हजार रुपये किये बरामद
सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने बताया कि राजेश कुमार यादव को उनके कार्यालय में रिश्वत के 10 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। इसके साथ ही मौके पर आरोपी की जामा तलाशी लेने पर 26 हजार रुपये बरामद किये हैं। विजिलेंस की टीम में ट्रैप लीडर इंद्र कुमार रावत, इंस्पेक्टर इंदु यादव समेत अन्य ने कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here