Kanpur : सीएम योगी कल आएंगे शहर, जानिए कितने करोड़ की परियाजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

0
187

न्यूज़लिंक हिंदी। कल सीसामऊ उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ शहर में साढ़े तीन घंटे के लिए मौजूद रहेंगे। उनके आने को लेकर कार्यक्रम पूर्ण रूप से प्रस्तावित हो चुका है।

वह लगभग 412 करोड़ रुपये की 145 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इतना ही नहीं, चुन्नीगंज स्थित जीआईसी मैदान में होने वाले कार्यक्रम के दौरान मंच से लगभग 8000 छात्रों को टैबलेट देंगे। इसके अलावा रोजगार मेले में नौकरी और ऋण पाने वाले 1500 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ पांच-पांच लाभार्थियों को सम्मानित करने के बाद भाजपा पदाधिकारियों के साथ मर्चेंट चैंबर हॉल में संयुक्त बैठक भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल में करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

जानिए परियोजनाएं, जिनका होगा शिलान्यास

1- जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान वार्ड का कार्य
2- चकेरी गौरिया पाली मार्ग फोर लेने व सुंदरीकरण भी कार्य
3- जाजमऊ नई चुंगी एसटीपी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य
4- थाना अर्मापुर में 40 क्षमता का हाॅस्टल का भी कार्य
5- थाना घाटमपुर में आवासीय भवन का निर्माण का भी कार्य

जानिए परियोजनाएं, जिनका लोकार्पण

1- पनकी धाम क्रॉसिंग पर बना ओवरब्रिज का उद्घाटन
2- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में हॉस्टल
3- सलेमपुर मार्ग पर बाला जी मंदिर से कर्वी तक सड़क का लोकार्पण
4- शेल्टर होम सुतरखाना का निर्माण
5- फुफुहार सुईथोक से बौसर तक सड़क निर्माण

एडीएम राजेश कुमार ने मंगलवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में व्यवस्थाओं का पूरी तरह से जायजा लिया। आने-जाने वालों मार्गों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री की बैठक वाले दिन रूट डायवर्ट का प्लान भी बनाया। प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here