न्यूज़लिंक हिंदी। रात से दिल्ली और NCR के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो रही है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में बारिश के बाद मौसम बहुत ही सुहावना हो गया है।
हालांकि बारिश के बाद तापमान अब कम हो गया है। ठंडी हवाएं गर्मी से बहुत ही राहत दे रही हैं। लोगों को घर के एसी कूलर तक बंद करने पड़े। कई जगहों पर बारिश के बाद जलभराव भी हो गया।
जिसकी वजह से सड़कों पर लंबा जाम भी देखा गया। दिल्ली के कैंट परेड अंडरपास में बहुत ही ज्यादा भारी पानी भर गया। कल बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री ही रहा।
यह सामान्य है वहीं, न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री ही दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। राजधानी दिल्ली में सुबह तड़के कई इलाकों में अभी भी बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है।
आगे ये भी पढ़ें : Sitapur : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, पढ़ें पूरी खबर

