केदारनाथ में एक बड़ा हादसा, मंदाकिनी नदी में गिरा क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलीकॉप्टर

0
189

न्यूज़लिंक हिंदी। केदारनाथ धाम में हुआ बड़ा हादसा , एमआई-17 से छिटक कर केदारनाथ की पहाड़ियों में क्रिस्टल हेलीकॉप्टर गिर गया। वहीं हेलीकॉप्टर गिरकर मंदाकिनी नदी में समा गया।

केदारनाथ धाम में पूर्व में लैंडिंग के दौरान क्रिस्टल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, क्रिस्टल हेलीकॉप्टर गिरता देख लोगों में चीख-पुकार सी मच गई। बताया जा रहा है कि इस क्षतिग्रस्त हेली के सभी जरूरी पार्ट पहले ही निकाल दिए गए थे।

हेलीकॉप्टर को ठीक करने के उद्देश से वायु सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर की मदद से हैंग करके गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान एमआई-17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेली को घाटी में ही ड्रॉप कर दिया।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि शनिवार को हेली को ठीक करवाने के लिए गौचर हवाई पट्टी ले जाने की योजना थी, जिसके अनुसार सुबह सात बजे करीब वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से क्रिस्टल एविएशन के हेली को हैंग कर गौचर पहुंचाया जाना था।

थोड़ी दूरी पर जाते ही हेली के भार एवं हवा के प्रभाव से एमआई-17 का बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ने लगा, जिसके चलते थारू कैंप के नजदीक पहुंचने पर एमआई 17 से हेलीकॉप्टर को ड्रॉप करना पड़ा। हेली में कोई भी यात्री या समान नहीं था। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here