Kolkata : आज सीएम ममता बनर्जी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया, दस दिन में रेप के दोषियों को मिलेगी मौत की सजा

0
188

न्यूज़लिंक हिंदी। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन अभी तक जारी है, इस घटना के बाद से लगातार सख्त कानून बनाने की पूर्ण मांग की जा रही है।

वहीं, विपक्षी दल सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं, इसी सिलसिले में ममता ने आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा, जिसमें रेप के दोषियों को दस दिन के अंदर फांसी की सजा दिए जाने का प्रस्ताव भी पास किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार ,उसके मुताबिक यह सत्र दो दिवसीय है और मंगलवार को यह विधेयक पेश किए जाने की पूर्ण संभावना है, भारतीय जनता पार्टी भी इस विधेयक का समर्थन भी करेगी। ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस को लेकर डॉक्टर विरोध जता रहे हैं।

इन डॉक्टरों की मांग है कि अभया को हर हाल में न्याय मिले और रेप के दोषियों को मौत की सजा भी हो, इसके साथ-साथ सीएम ममता बनर्जी अपने पद से इस्तीफा भी दें। कुछ दिन पहले इस घटना के कारणवश में एक छात्र संघ ने बंगाल बंद भी बुलाया था।

यह बंगाल बंद सफल ना हो इस वजह से पूरे शहर में करीब 6 हजार पुलिस कर्मियों को पूर्ण तरह से तैनात भी किया गया था। बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने हावड़ा ब्रिज के पास लाठीचार्ज भी किया और जरूरत पढ़ने पर आंसू-गैस के गोले भी छोड़ दिए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here