तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के चलते, 21 ट्रेनें हुई रद्द, 10 ट्रेनों के रूट डायवर्ट

0
155

न्यूज़लिंक हिंदी। तेलंगाना आंध्र प्रदेश और में भारी बारिश के चलते दक्षिण मध्य रेलवे ने कई स्थानों पर पटरियों पर जलभराव के कारण 21 और ट्रेनें रद्द कर दी गई जबकि 10 अन्य के रूट भी डायवर्ट कर दिए गए।

भारी बारिश के कारण तेलंगाना में केसमुद्रम और महबूबाबाद के बीच रेलवे ट्रैक को काफी नुकसान भी पहुंचा है, दक्षिण मध्य रेलवे ने रविवार को एक बुलेटिन में कहा कि रद्द की गई 21 ट्रेनों में 12669 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से छपरा, 12670 छपरा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, 12615 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली, 12616 नई दिल्ली-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार , तिरुपति-सिकंदराबाद, 22352 एसएमवीटी बेंगलुरु-पाटलिपुत्र, 22674 मन्नारगुडी-भगत की कोठी, 20805 विशाखापत्तनम-नई दिल्ली और छह अन्य ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किए गए हैं। एससीआर बुलेटिन में कहा गया है कि रायनापाडु में भारी जल प्रवाह के कारण, दक्षिण मध्य रेलवे ने दो ट्रेनों, एसएमवीबी बेंगलुरु-दानापुर और दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु का मार्ग भी बदल दिया है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से बात भी की और भारी बारिश और बाढ़ के मद्देनजर दोनों राज्यों की स्थिति के बारे में पूर्ण जानकारी भी ली। रविवार को अपनी बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने चुनौती से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का मुख्य आश्वासन भी दिया।

मंत्री ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि बाढ़ का पानी कम होते ही रेलवे ट्रैक फिर से बहाल कर दिया जाएगा और ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने रेलवे अधिकारियों से ट्रैक की बहाली के संबंध में बात की और जिला कलेक्टर तथा अन्य अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के मुख्य निर्देश भी दिए कि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here