Kanpur : केस्को ने लिया बड़ा एक्शन, ड्यूटी पर आराम फरमाने वाले बिजली कर्मचारियों पर कढ़ी कार्रवाई, छह एसएसओ से स्पष्टीकरण मांगा

0
219

न्यूज़लिंक हिंदी। केस्को ने लिया बड़ा एक्शन, सबस्टेशन पर आराम फरमाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ केस्को एमडीए ने की कढ़ी कार्रवाई, एमडी ने देहली सुजानपुर सबस्टेशन के अंदर सो रहे संविदा चालक की सेवाएं भी समाप्त कर दी है।

इसके साथ ही सबस्टेशन का दरवाजा नहीं खोलने पर छह एसएसओ से स्पष्टीकरण भी मांगा है। रात 11 से एक बजे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के सबस्टेशनों पर पहुंचकर टीम ने वहां का हाल देखा था। जिसमें कुछ सबस्टेशनों में दरवाजे बंद करके कर्मचारी आराम करते हुए मिले। इनमें से तीन सबस्टेशन के दरवाजे तक नहीं खुले थे।

इस खबर का संज्ञान लेते हुए केस्को एमडी सैमुअल पाल एन ने देहली सुजानपुर सबस्टेशन में सो रहे संविदा चालक की सेवाएं पूरी तरह से समाप्त कर दी। इसके साथ ही अफीम कोठी,जरीब चौकी,सुजातगंज,किदवई नगर,केशवपुरम के साथ ही देहली सुजानपुर के एसएसओ से लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण पूर्ण तलब किया है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कढ़ी कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here