न्यूज़लिंक हिंदी। गुजरात के सूरत में हुआ भारी पथराव , गणेश पंडाल पर बीती रात पथराव का मामला सामने आया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता से लिया और मुकदमा दर्ज कर 33 लोगों को गिरफ्तार भी किया।
पत्थराव के बाद शहर में तनाव भी देखा गया, हालात को देखते हुए शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सैयदपुरा इलाके में गणेश पंडाल पर अराजक तत्वों ने पत्थर फेंका, इससे हिंदु संगठन नाराज हो गए। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र भी हो गए।
इससे इलाके में तनाव बहुत ही ज्यादा उत्पन्न हो गया, हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी मोर्चा संभाला और हालात को नियंत्रण में भी लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं आरोपियों से पूछताछ कर इस साजिश का पता लगाने की कोशिश भी पूर्ण की जा रही है।
पुलिस यह पता कर रही है कि किसने यह रची साजिश रची, कौन लोग इसमें शामिल हैं जो समाज में शांति भंग करना चाहते हैं। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने ये भी कहा, सूरत के सैयदपुरा इलाके में 6 लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। इन सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ऐसी घटना को बढ़ावा देने में शामिल अन्य 27 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

