अखिल भारतीय चिंतन शिविर का आयोजन आज ताजनगरी में होगा, देश के सभी राज्यों से जुटेंगे मंत्री

0
89

न्यूज़लिंक हिंदी। आज सुबह से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का दो दिवसीय अखिल भारतीय चिंतन शिविर मुख्य रूप से शुरू होगा। इसमें देश के सभी राज्य और केंद्र शासित राज्यों के मंत्री, सचिव, निदेशक समेत सभी प्रतिनिधि जुटेंगे।

वे देश में चल ही छात्रवृत्ति, पेंशन, आदर्श ग्राम, दक्षता एवं कौशल व दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की राज्यवार समीक्षा भी करेंगे। शिविर में राष्ट्रीय नशा मुक्त भारत अभियान के एक्शन प्लान पर मंथन भी होगा। चिंतन शिविर में पीएम मोदी के एक्शन प्लान से भाजपा भविष्य की राह तलाशेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दो दिवसीय अखिल भारतीय चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए मंत्री और अधिकारियों का रविवार शाम से ही आना शुरू हो गया था। 2 दिवसीय चिंतन शिविर आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस में होगा।

इसमें केंद्र, राज्य सरकार व केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों के साथ ही अधिकारी भी शामिल होंगे। सोमवार सुबह 11 बजे उद्घाटन सत्र को केंद्रीय सामाजिक न्याय व रोजगार राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं रामदास अठावले संबोधित भी करेंगे।

चिंतन शिविर के पहले दिन सोमवार को आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक सशक्तीकरण पर केंद्रित होगा। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016, प्रधानमंत्री दक्षता और कुशलता संपन्न हितग्राही योजना पर मंथन व प्रेजेंटेशन भी पूर्ण होगा।

उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली वेंचर कैपिटल फंड, छात्रवृत्ति योजनाओं प्रधानमंत्री युवा अचीवर्स छात्रवृत्ति पुरस्कार योजना, आवासीय शिक्षा योजना आदि पर प्रेजेंटेशन भी होगा।

दूसरे दिन सामाजिक सहकारीकरण व विकास के पुनर्वास, विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतु समुदायों के कल्याण, ट्रांसजेंडर के पुनर्वास पर सत्र भी होंगे, राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान की सामाजिक कल्याण द्वारा समाज कल्याण की योजनाओं पर प्रस्तुति भी होगी।

राष्ट्रीय जाति वित्त और विकास निगम, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम, राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त व विकास निगम, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त और विकास निगम का मुख्य प्रजेंटेंशन होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here