न्यूज़लिंक हिंदी। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जो कि पाकिस्तान की जेल में बंद हैं, उनके पार्टी के शीर्ष नेताओं को पुलिस ने नेशनल असेंबली के सत्र के बाद संसद भवन के बाहर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार , पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता बैरिस्टर गौहर अली खान, शेर अफजल खान मारवात और एडवोकेट शोएब शाहीन को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी जानकारी है कि सबसे पहले मारवात को हिरासत में भी लिया गया।
मारावात की गिरफ्तारी के संदर्भ में पीटीआई पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ये भी कहा, पीएमएलएन सरकार को नेशनल असेंबली के मौजूदा सदस्य के खिलाफ इस तरह के कदम पर पूरी तरह शर्म आनी चाहिए। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
पार्टी ने इस्लामाबाद पुलिस पर पूरी तरह से अवैध आदेशों का पालन करने का आरोप लगाया और इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक से इस कार्रवाई को रोकने का मुख्य आह्वान किया। मिली जानकारी के अनुसार , मारवात को एक नए कानून-शांतिपूर्ण सभा और सार्वजनिक व्यवस्था विधेयक, 2024 के तहत नियमों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पीटीआई सांसद पर एक दिन पहले पुलिस कर्मियों के साथ झड़प का आरोप लगाया गया था। एक अन्य पोस्ट में पीटीआई पार्टी ने पार्टी अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर की गिरफ्तारी को से गैरकानूनी बताते हुए इसकी निंदा भी की। मारवात ने ‘एक्स’ पर पोस्ट एक बयान में कहा, सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इमरान खान और उनके सिपाहियों से कितनी डरी हुई है।

