सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, अब नसीम सोलंकी को अपना उम्मीदवार किया घोषित

0
180

न्यूज़लिंक हिंदी। यूपी के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सपा की प्रत्याशी अब नसीम सोलंकी ही होंगी। चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी सभी सपाइयों की होगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में पार्टी नेताओं की बैठक में यह मुख्य संकेत दिया कि चुनाव की कमान लखनऊ में ही रहेगी। प्रदेश स्तरीय चार से पांच नेताओं की टीम कानपुर के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव अभियान का मुख्य संचालन करेगी।

बैठक में शामिल पार्टी पदाधिकारी ये भी बताते हैं कि अखिलेश यादव ने कहा कि सीसामऊ सीट हमारी सबसे पुरानी और मजबूत सीट है। इरफान सोलंकी के जेल जाने के बाद ही तय कर लिया था कि यहां से चुनाव नसीम सोलंकी ही मुख्य रूप से लड़ेंगी।

आगे ये भी पढ़ें : पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के शीर्ष नेताओं को संसद भवन के बाहर से किया गया गिरफ्तार

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here