गुवाहाटी के आईआईटी में 8 माह के अंदर चौथी सुसाइड की हुई घटना से मच गया हड़कंप, छात्रों ने किया प्रदर्शन

0
114

न्यूज़लिंक हिंदी। गुवाहाटी में एक और छात्र ने संदिग्ध परिस्थिति में आ कर सुसाइड कर लिया है, मूल रूप से यूपी का रहने वाला यह छात्र कंप्यूटर साइंस में थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।

सोमवार को उसका शव ब्रह्मपुत्र हॉस्टल के कमरे में मिला, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुय कर दी है। छात्र के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना देकर गुवाहाटी पहुंचने को भी कहा है। पुलिस के मुताबिक अभी तक साफ नहीं हो सका है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया हैं।

पुलिस के मुताबिक आईआईटी गुवाहाटी में यह सुसाइड की अभी तक चौथी घटना है, इससे पहले 9 अगस्त को ही एक छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। इस घटना के बाद छात्रों ने संस्थान के एडमिनिस्ट्रेटिव भवन के बाहर जमा होकर खूब प्रदर्शन भी किया था।

इसके बाद में मामले की जांच हुई तो पता चला कि छात्रा स्वास्थ्य समस्याओं से मुख्य रूप से पीड़ित थी और पढाई पर ध्यान बिल्कुल भी केंद्रित नहीं कर पा रही थी। अभी वह मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि सोमवार को एक और छात्र ने फिर से सुसाइड कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here