Haryana Chunav : मुसलमानों को टिकट देकर बीजेपी ने बढ़ाया अपना जनाधार, जानिए कितने मंत्रियों का पत्ता कटा

0
178

न्यूज़लिंक हिंदी। बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी की, इस सूची में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम हैं। बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे।

बीजेपी की दूसरी सूची में एक नाम पहली सूची का भी शामिल है, बीजेपी ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार भी बदल दिया है। इस तरह से बीजेपी ने अबतक 87 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। दूसरी सूची की खास बात यह है कि बीजेपी ने दो मुसलामनों को भी टिकट दिया है। इनके अलावा नायब सिंह सैनी की सरकार के दो मंत्रियों के टिकट भी काट दिए गए हैं।

बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में भी एंटी इनकंबेंसी को संभालने की मुख्य कोशिश की है, मंगलवार को जारी सूची में बीजेपी ने दो मंत्रियों के टिकट काट दिए हैं। फरीदाबाद की बडखल सीट से बीजेपी ने धनेश अदलखा को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में इस सीट से सीमा त्रिखा ही जीती थीं। वो मनोहर लाल खट्टर और नायब सिंह सैनी की सरकार में मंत्री भी रहीं।

वो सैनी सरकार की एकमात्र कैबिनेट मंत्री भी थीं, उनके पास शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी भी थी। वहीं त्रिखा के अलावा नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल के एक और सदस्य और बाबल से विधायक डॉक्टर बनवारी लाल का टिकट भी काट दिया है। बनवारी लाल पीडब्लूडी और जनस्वास्थ्य विभाग के कैबिनेट मंत्री थे।

बीजेपी की दूसरी सूची में दो मुसलमानों के नाम भी शामिल हैं, बीजेपी ने फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से ऐजाज खान को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव में मुसलमान को टिकट देना बीजेपी के लिए दुर्लभ किस्म का ये मामला है। बीजेपी आमतौर पर मुसलामनों को टिकट देने से परहेज करती है।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने किसी मुसलमान को टिकट नहीं दिया था, वहीं लोकसभा चुनाव के बाद बनी नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार में भी मुसलमानों का प्रतिनिधित्व ही नहीं है। एनडीए में शामिल दलों में भी कोई मुसलमान सांसद भी नहीं है। बीजेपी ने इस बार हरियाणा के जिन इलाकों में मुसलमानों को टिकट दिए हैं, वहां पिछले साल जुलाई में सांप्रदायिक दंगे भी हुए थे।

इस इलाके को मेवात के रूप में जाना जाता है, बीजेपी ने दो मुसलमानों को टिकट देकर अपना आधार बढ़ाने की मुख्य कोशिश की है। बीजेपी को लगता है कि तीन तलाक को अपराध बनाने से उसका मुसलमान महिलाओं में उसका आधार बढ़ा है। बीजेपी ने केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर में भी मुसलमानों को भी टिकट दिए हैं। बीजेपी ने जम्मू कश्मीर में अब तक 57 में से 10 मुसलमानों को मुख्य रूप से टिकट दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here