न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में घूंस लेने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को केडीए के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (बेलदार) को विजिलेंस ने 10 हजार रूपये की घूंस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
कर्मचारी ने एडब्लूएस कालोनी की रजिस्ट्री कराने के मामले में पीड़ित आवंटी से पैसे मांगे थे। मंगलवार को जैसे ही पीड़ित कर्मचारी को रूपये देने पहुंचा पहले से एक्टिव विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से केडीए कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
केडीए में विजिलेंस टीम की छापेमारी, सेल विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नीरज मल्होत्रा को पकड़ा, विश्व बैंक योजना का काम देख रहा था कर्मचारी, केडीए के दूसरे तल पर बने सेल डिपार्टमेंट में सीट से उठाकर अपने साथ ले गयी टीम, केडीए में कर्मचारियों में हड़कंप।
नीरज मल्होत्रा, बेलदार, KDA कानपुर नगर को 10000/- रुपया रजिस्ट्री के नाम पर घूस लेते हुए विजिलेंस कानपुर ट्रैप टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया, सरकारी वकील हैं बसंत बिहार रहने दीपेन्द्र कुमार शुक्ला ने शिकायत की है 113 34 डब्ल्यू 2013 से टरका रहे थे, किदवई नगर, राजन रावत इंदु यादव जायश्याम शुक्ल, 12 लोग थे कांस्टेबल सुमित, बंसल थे।

