Gwalior : मृतक को जिंदा करने के नाम पर घंटों होता रहा अंधविश्वास का खेल, मंदिर में शव रख परिजन बजाते रहे घंटी

0
120

न्यूज़लिंक हिंदी। आज के युग में जहां साइंस इतनी आगे जा रही हैं वहीँ अंधविश्वास आज भी लोगों पर कितना हावी है, इसका नजारा ग्वालियर जिले में देखने को मिला।

भितरवार तहसील के ररुआ गांव में बीते रात मां और बेटे को जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजन मंदिर में शव को रखकर सोमवार देर रात घंटी बजाते रहे। बताया गया उन्हें उम्मीद थी कि ऐसा करने से मां बेटे दोबारा फिर से जीवित हो जाएंगे। लेकिन उनकी कोशिशें पूरी तरह से नाकाम रही।

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ररुआ गांव में सोते समय अर्जुन परिहार और उसकी मां राजा बेटी परिहार को जहरीले सांप ने काट लिया, जिसके बाद परिजन ने बेसुध हालत में दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इस सच को स्वीकार नहीं कर सके और अंधविश्वास में आकर मंदिर में शव को रख घंटा बजाने में लग गए। परिजन को उम्मीद था कि ऐसा करने से उनकी जान बच जाएगी और वे फिर से दोबारा जीवित हो जाएंगे। लेकिन देर रात तक घंटे बजाने के बाद भी शव में कोई प्रतिक्रिया भी नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here