Shimla : संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण के विरोध में, प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का विपक्ष ने किया विरोध, जाने पूरा मामला

0
154

न्यूज़लिंक हिंदी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद को लेकर प्रदेश की राजनीति अब बहुत ही ज्यादा गरम है। आज अवैध मस्जिद के विरोध में हिंदू संगठनों ने संजौली में प्रदर्शन भी किया।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर गन और लाठीचार्ज भी किया, इस घटना में 6 पुलिसकर्मी और 5 प्रदर्शनकारी भी घायल हो गए। वहीं, प्रदर्शनकारियों के ऊपर हुए लाठीचार्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना भी साधा है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बल प्रयोग करना, वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस पूरे प्रकरण में सरकार द्वारा पहले दिन से ही पक्षपात पूर्ण कार्रवाई भी की जा रही है। जब यह स्पष्ट है कि मस्जिद कानूनी नहीं है तो न्यायोचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

लेकिन कार्रवाई करने के बजाय मुख्यमंत्री प्रदर्शन करने वाले लोगों की ही धमकाते रहे, सख्ती से निपटने की बात करके जन भावना को आहत करने का लगातार प्रयास करते रहे। यह सरकार की नाकामी है।

सरकार इस मुद्दे को डील करने में, जनभावनाओं को समझने और उसका सम्मान करने में असफल रह गई। जो काम कानून के हिसाब से किया जा सकता था, वह आलाकमान के दबाव में नहीं कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा, इस पूरे प्रकरण में जनभावना पहले दिन ही पता चल गई थी। लेकिन सरकार ने पूरे मामले को हल्के में लिया। यह मामला एक लड़ाई झगड़े से शुरू हुआ। एक स्थानीय को कुछ लोगों ने मिलकर मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल भी हो गया और मारने वालों ने संजौली की उसी इमारत में शरण भी ली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here