मिनी आंगनबाड़ी की व्यवस्था हुई खत्म, अब हो रही सहायिकाओं की भर्ती

0
116

न्यूज़लिंक हिंदी। मिनी आंगनबाड़ी को मुख्य आंगनबाड़ी में अब मुख्य रूप से तब्दील कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तनख्वाह भी बढ़ जाएगी।

इसके साथ ही मुख्य आंगनबाड़ी बनने वाले केंद्रों में सहायिकाओं की भी भर्ती की जाएगी, वेतन बढ़ने और भर्ती शुरु होने की खबर से महिलाएं खुश हैं। आंगनबाड़ी संघ से जुड़े लोग भी कह रहे हैं कि सरकार के इस फैसले से रोजगार बढ़ेगा, ग्रामीण महिलाओं को नौकरी के मौके ज्यादा से ज्यादा मिल सकेंगे।

मई महीने में प्रदेश भर में शुरू की गई इस कवायद पर सरकार ने 8 अगस्त को मुख्य आदेश जारी किए। आदेश जारी होने के बाद जिले में सभी मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रैकर में एंट्री कर प्रमोट करने का काम शुरू हुआ। प्रमोट हुए केन्द्रों में सहायिका पद की भर्ती के लिए लोग अपने विकासखंड के परियोजना कार्यालय में 19 सितंबर तक सम्पर्क कर फार्म भर सकते हैं।

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी बनाया जा रहा है। सरकार ने प्रदेश की सभी लगभग 5814 को खत्म कर इनको मुख्य आंगनबाड़ी बना दिया है। पहले 979 को अपग्रेड किया दूसरे चरण में लगभग 4835 मिनी आंगनबाड़ी को अपग्रेड भी किया है। कार्यकर्ताओ को 7500 से बढ़कर 10 हजार वेतन मिलेगा।

4835 आंगनबाड़ियों में सहायिकाओं के पद पर भर्ती भी हो रही है। सरकार के फैसले से गांव की कम पढ़ी लिखी ग्रामीण महिलाओं को भी रोजगार का मौका मिल सकेगा। सहायिकाओं की भर्ती होने से कई महिलाओं को नौकरी करने का मौका भी मिलेगा। सरगुजा की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर भी मुहैया कराये जायेगे। महिलाओं की आय में भी मुख्य रूप से इजाफा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here