Ghaziabad : दुकानदार का एक घिनौना करतूत, जूस में यूरिन मिलाकर पिला रहा था, एक बोतल यूरिन बरामद

0
110

न्यूज़लिंक हिंदी। गाजियाबाद के एक दुकानदार का एक घिनौना करतूत सामने आया, लोनी बॉर्डर इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खुशी जूस कॉर्नर के मालिक आमिर खान पर आरोप है कि वह जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को परोस रहा था।

इस पर लोगों ने जमकर उसकी पिटाई की है, लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों की भीड़ से आमिर को बचाया और उसको हिरासत में भी ले लिया। उसके साथ उसके नाबालिग साथी को भी पुलिस ने डिटेन किया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कि पुलिस को जूस में पेशाब मिलाने की शिकायत मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान एक बड़ी बोतल बरामद की गई, जिसमें कथित तौर पर पेशाब भरा हुआ था। इसे जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच मुख्य रूप से जारी है।

लोगों के बीच इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है, स्थानीय निवासियों ने दुकानदार को पकड़कर उसकी पिटाई भी की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घटना के पीछे कोई गहरी साजिश है या फिर यह दुकानदार की व्यक्तिगत हरकत थी?

गुरुवार यानी 12 सितंबर को गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित प्रतिष्ठित मिठाई दुकान में समोसे के अंदर मेंढक की टांग निकलने का मुख्य मामला सामने आया था। शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग ने समोसे का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भी भेजा गया है। इस घटना के बाद भी हड़कंप मच गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here