Bikru Kand : पुलिसकर्मियों के बयान बदलने से मच गया हड़कंप, अब IPS ने दिए जांच के आदेश

0
177

न्यूज़लिंक हिंदी। पुलिसकर्मियों के बयान बदलने से बुरी तरह से मच गया हड़कंप, चर्चित बिकरू कांड में पुलिस वाले अदालत में अपने बयानों से पलट रहे हैं।

मंगलवार को एडवोकेट सौरभ भदौरिया पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से संयुक्त रूप से मिले और इस संबंध में शिकायत करते हुए प्रकरण में पुलिसकर्मियों द्वारा पक्षद्रोही होने पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्य शिकायत भी की। पुलिस आयुक्त ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

दो जुलाई 2020 को बिकरू में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने जमकर हमला कर दिया था। इस हमले में तत्कालीन सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद भी हो गए थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here