Kanpur News : ज्वैलर्स की दुकान से दिनदहाड़े सात लाख रुपये के जेवर और नकदी हुई चोरी, अभी तक आरोप‍ियों तक नहीं पहुंची पुल‍िस

0
162

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर के ज्वैलर्स की दुकान से दिनदहाड़े सात लाख रुपये के जेवर और नकदी हुई चोरी का मामला सामने आया हैं।

सीसामऊ स्थित गांधी नगर निवासी अमरजीत कौर से पता पूछने के बहाने करीब सात लाख रुपये की टप्पेबाजी करने वाले आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। बावजूद पुलिस आरोपितों तक बिल्कुल भी नहीं पहुंच सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 13 सितंबर को अमरजीत कौर के पास दो युवक पता पूछने के बहाने से पहुंचे। दोनों युवक उन्हें रद्दी से भरा थैला पकड़ा कर सात लाख के जेवरात लेकर मोके से फरार हो गए थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए लगभग 300 से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज भी मुख्य रूप से खंगाली जा चुकी है। जल्द ही आरोपितों संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here