Kanpur : यूवी और कॉटन कवर से बारिश में अब नहीं बाधित होगा मैच, 27 सितंबर से मुकाबला होगा शुरू

0
154

न्यूज़लिंक हिंदी। अब कानपुर में ग्रीन पार्क में 27 सितम्बर से होने वाले भारत और बंगलादेश के टेस्ट मैच में यदि बारिश खलल डालती है तो इस बार ग्रीनपार्क में नये यूवी कवर और कॉटन कवर मंगवाये गये हैं।

जिससे मैदान को नुकसान नहीं होगा और मैच भी बाधित नहीं होने पायेगा। ग्रेटर नोएडा में पिछले सप्ताह बिना टॉस ही रद हुए अफगानिस्तान और न्यूजीलैंंड के टेस्ट मैच से पूरी दुनिया में किरकिरी हुई। भारतीय इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि कोई भी मैच बिना टॉस के लिए रद करना पड़ा हो।

ऐसी स्थिति का कानपुर में 27 सितम्बर से भारत और बंगलादेश टेस्ट मैच में सामना न करना पड़े इससे बचने के लिए यूपीसीए ने अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली हैं। वेन्यू डायरेक्ट डॉ. संजय कपूर ने कहा कि ग्रीन पार्क बहुत पुराना ही स्टेडियम बना हुआ है। यहां बारिश से निपटने की पूरी तैयारी है।

मैच के लिए हमने नये कवर्स मंगवाए हैं, जिसमें यूवी कवर और कॉटन कवर भी शामिल हैंं। बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने बताया कि हमारे पास पहले से ही पर्याप्त इंतजाम थे लेकिन आगामी मैच को कुछ कवर्स की जरूरत थी जिसके लिए यूपीसीए को अवगत करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार-बुधवार को भी बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा बतायी गयी है।

वहीं मैच के दौरान मौसम क्या होगा इसका अभी से कुछ नहीं कहा सकता लेकिन हम अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रहे हैं। जिससे मैच में किसी भी तरह का व्यव्धान बिल्कुल भी न हो पाए। उन्होंने बताया कि यूवी कवर्स किसी भी मौसम में ग्राउंड में डाले जा सकते हैं,वहीं कॉटन कवर्स एक तरह की दरी से बने होते हैं, जो जल्द नमी को सोख लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here