न्यूज़लिंक हिंदी। नए आईफोन-16 को 20 सितंबर यानी आज से भारत में आईफोन 16 सीरीज बिक्री शुरू कर रहा है, नई iPhone 16 सीरीज की बिक्री शुरू होने के कारण मुंबई में बीकेसी Apple स्टोर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।
यहां लोग कतार में दौड़ते दिख रहे हैं, एप्पल की आईफोन 16 खरीदने के लिए लोग दिल्ली के साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में लंबी कतार में खड़े दिखाई दिए। आईफोन का नया सीरीज खरीदने के लिए हर बार क्रेज देखा जाता है। लोगों ने लंबी लाइनें लगाई है।
यहां मौजूद आईफोन लवर को फोन पाने की जल्दी है और लोग स्टोर के खुलने का इंतजार भी कर रहे हैं, भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। यह पहली बार है जब कंपनी आईफोन प्रो सीरीज को पिछले संस्करण की तुलना में कम कीमत पर बेच भी रही है, जिसका मुख्य कारण हालिया बजट में आयात शुल्क में कटौती है।
कंपनी ने बयान में ये भी कहा, आईफोन 16 प्रो की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये और आईफोन 16 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,44,900 रुपये है। करीब एक साल पहले आईफोन 15 प्रो को 1,34,900 रुपये और आईफोन 15 प्रो मैक्स को 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मुख्य रूप से पेश किया गया था।
आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स 128जीबी, 256जीबी, 512जीबी और एक टीबी स्टोरेज क्षमता में मुख्य रूप से उपलब्ध होंगे, इनमें आईफोन सीरीज में अबतक का सबसे बड़ा डिस्प्ले आकार 6.3 इंच और 6.9 इंच होगा।
हालांकि, भारत में असेंबल आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस की कीमतों में कोई भी मुख्य अंतर नहीं आया है, एप्पल ने कहा था, आईफोन 16 की शुरुआती कीमत लगभग 79,900 रुपये और आईफोन 16 प्लस की शुरुआती कीमत लगभग 89,900 रुपये है।

