Kanpur : लगातार ट्रेनों को बेपटरी होने के षड्यंत्र से, खुफिया एजेंसियों की चुनौती बढ़ गई, बीते 38 दिनों के अंदर यह तीसरी घटना

0
81

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में लगातार ट्रेनों को बेपटरी करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। 38 दिनों के अंदर यह तीसरी घटना है।

हर बार घटनास्थल के लिए अलग रूट ही चुना गया। पुलिस के साथ ही यह जांच एजेंसियों के लिए खुली चुनौती है। इतने कम अंतराल पर हुई घटनाएं बताती हैं कि षड्यंत्रकर्ता इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि पुलिस के हाथ उन तक नहीं पहुंच सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिनों में पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने भी माना था कि यह एक पूर्ण चुनौती है और इस पर पुलिस गंभीरता से काम में लगातार प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here