Kanpur : भ्रष्टाचार का एक हैरान करने वाला मामला, 10 हजार की रिश्वत लेते हुए महिला लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ा गया

0
161

न्यूज़लिंक हिंदी। एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। श्यामनगर में एक महिला लेखपाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

हालांकि पांच घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद रिश्वतखोर लेखपाल को क्लीनचिट भी दे दी गई। पीड़ित को रिश्वत की रकम भी वापस कर दी गई। इस मामले ने विभाग की कार्यप्रणाली पर मुख्य सवाल खड़े कर दिए हैं।

भ्रष्टाचारी सरकारी कर्मचारियों को पकड़ने वाला महकमा खुद भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को विभाग के अधिकारियों ने श्याम नगर में एक महिला लेखपाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। मगर, पांच घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद रिश्वतखोर लेखपाल के साथ सांठगांठ करते हुए उसे पूर्ण रूप से क्लीनचिट भी दे दी गई।

मामले को दबाते हुए पीड़ित को रिश्वत वाली रकम भी वापस कर दी गई। महिला लेखपाल ने जमींदोज हो चुके एक कच्चे मकान की दोबारा निर्माण के नाम पर यह वसूली की थी। इसको लेकर तीन आडियो भी अब तक सामने आए हैं, जिनमें पीड़ित और लेखपाल के बीच बातचीत भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here