हरियाणा: पथरी का इलाज कराने गईं, डॉक्टर ने दोनों किडनियां निकाली, खतरे में मरीज की जिंदगी

0
170

न्यूज़लिंक हिंदी। हरियाणा के सोनीपत में डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया हैं। एक महिला की जिंदगी खतरे में ही डाल दी। दरअसल, महिला की एक किडनी में पथरी थी जिसका इलाज कराने के लिए वो ट्यूलिप अस्पताल में पहुंची थी।

डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन करने की बात कही, परिजनों ने महिला का ऑपरेशन भी कराया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला की दोनों किडनी ही निकाल ली। महिला के पति ने बताया कि दोनों किडनी निकाले जाने के बाद उन्हें हर दूसरे दिन पत्नी की डायलिसिस करनी पड़ रही है। पीड़ित ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी दर्ज़ की है।

सोनीपत के राजेंद्र नगर में रहने वाले आनंद ने बताया कि उसकी पत्नी किडनी में पथरी होने की वजह से बहुत ही परेशान रहती थी। पत्नी वीना रानी बाई का इलाज ट्यूलिप अस्पताल के डॉ, गौरव रंधावा कर रहे थे। आनंद ने बताया कि पथरी की वजह से उनकी पत्नी की किडनी पूरी तरह से खराब हो चुकी है।

किडनी निकालने के लिए तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा, अगर ऐसा नहीं किया गया तो दिक्कत और भी बढ़ जाएगी। डॉक्टर गौरव रंधावा की सलाह पर आनंद ने पत्नी का ऑपरेशन ट्यूलिप अस्पताल में ही कराया। पीड़ित ने बताया कि 29 अप्रैल को अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराया गया था। उसके बाद पत्नी का ऑपरेशन भी किया गया।

आनंद ने ये भी बताया कि ऑपरेशन होने के बाद जब वह पत्नी के पास गया तो वो बेहोश थी। पत्नी के बेहोश होने के बाद आनंद ने डॉक्टर को जानकारी दी तो डॉक्टर रंधावा ने सभी रिपोर्ट फिर से देखी, उसके बाद उन्होंने कहा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है।

आनंद ने कहा कि डॉक्टर ने बताया कि गलती से एक किडनी निकालने के बजाए दोनों किडनी ही निकल गई हैं। जिसके बाद आनंद ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने डॉक्टर रंधावा और ऑपरेशन थिएटर में काम करने वाले स्टाफ के खिलाफ धोखाधड़ी और छल कपट करने के आरोप में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here