कानपुर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने सीसामऊ विधानसभा में सफाई में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण में गायब मिलने वाले 22 सफाई कर्मचारियों (आउटसोर्स) को तत्काल नौकरी से हटा दिया गया है। वहीं, 21 स्थाई सफाई कर्मचारियों का 1 महीने का वेतन काटने के आदेश जारी किये हैं। नगर आयुक्त ने सफाई कार्य के परवेक्षण में लापरवाही बरतने वाले जोन के जेडएसओ और सफाई निरीक्षक को जोन से हटाकर मुख्यालय में संबद्ध कर दिया है। एक ही जोन में सख्त कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप है।


