Hassan Nasrallah Israel: इजरायल के हमले में हसन नसरल्लाह जिंदा या नहीं, जानिए आगे

0
249

न्यूज़लिंक हिंदी। इजरायल ने अपने इस हमले में हिजबुल्लाह के मुख्यालय को मुख्य संघठन को निशाना बनाया है, बेरूत के दहिह में किए गए इस हमले में 6 इमारतों को निशाना बनाया गया है।

इस हमले में हिजबुल्लाह के कई आतंकियों के मारे जाने की भी पूर्ण खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, इजरायल के इस हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के भी मारे जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, नसरल्लाह की मौत की पुष्टि ना तो अभी तक इजरायल ने की है और ना ही इसे लेकर लेबनान या हिजबुल्लाह की तरफ से कोई भी बयान आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इजरायल के इस हमले में हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह बाल-बाल बच गया है, हिजबुल्लाह मुख्यालय पर हुए इस हमले से कुछ देर पहले ही प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र को बताया था कि लेबनानी के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान अभी भी जारी रहेगा।

नेतन्याहू ने अपने भाषण में कहा कि वह लेबनान में हिजबुल्लाह को निशाना बनाना लगातार जारी रखेंगे, नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र में विश्व नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हमारे सभी उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते, हम हिजबुल्लाह पर हमला बराबर जारी रखेगें।

मिली जानकारी के अनुसार, इजरायल ने अपने इस हमले में कई हिजबुल्लाह आतंकियों को निशाना बनाया है, इजरायल ने इस हमले को लेकर जो बयान जारी किया उसमें कहा गया है कि इस हमले का मकसद हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को निशाने बनाने का था। इस हमले में कई अन्य वरिष्ठ हिज्‍बुल्‍लाह कमांडरों को भी निशाना बनाया गया था।

इजरायल के लेबनान पर ताबड़तोड़ हमलों के बीच ईरान में भी काफी हलचल तेज हो गई है, ईरानी सुप्रीम लीडर खामनेई ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी की। इस बैठक के दौरान खामनेई कहा कि अगर इजरायल को लगता है कि वह हिजबुल्लाह के कमांडरों को मारकर उसे घुटनों पर ला देगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है।

उन्होंने ये भी कहा कि हिजबुल्लाह कमांडरों की हत्या हिजबुल्लाह के हौसलों को बिल्कुल भी नहीं तोड़ सकती, सेना के अधिकारियों के बैठक में खामनेई ने कहा कि बीते कुछ दिनों में हिजबुल्लाह के कुछ प्रभावी सैनिक शहीद जरूर हुए हैं। इससे निस्संदेह हिजबुल्लाह को काफी नुकसान भी हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here