न्यूज़लिंक हिंदी। बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र में एक मस्जिद के निर्माण को लेकर बहुत ही बड़ा बवाल हो गया है, मौके पर जल्द ही पहुंचे एसडीम, विधायक का एक समुदाय विशेष के स्थानीय महिलाओं और लोगों ने घेराव किया।
रात को स्थानीय विधायक भी धरने पर भी बैठे रहे, क्षेत्र में फोर्स भी तैनात है। सुरक्षा के लिए गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स भी बुला ली गई है। फायर ब्रिगेड की वाटर कैनन की गाड़ियां भी लगा दी गई है।
बताया जा रहा है कि गांव में एक नए धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य चल रहा था। गांव के एक समुदाय के लोग जब जुम्मे की नमाज के लिए गांव में पहुंचे तो दूसरे समुदाय ने धार्मिक स्थल की दीवार को ही गिरा दिया। इसके बाद विवाद और भी अधिक बढ़ गया।
बरेली के थाना क्लोडिया के सामने नहर किनारे स्थित गांव केला डाडी में दो समुदाय के बीच धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर बड़ा विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक समुदाय के लोगों ने धार्मिक स्थल की दीवार को तोड़ दिया। इसके बाद हंगामा और भी ज्यादा बढ़ गया और गांव में स्थिति तनाव पूर्ण हो गई , मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग दर्जन पर लोगों को हिरासत में भी लिया। इसके बाद भीड़ पर काबू पाया जा सका।
हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी हर्ष मोदी और एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय गांव में तुरंत ही पहुंचे, इसी बीच एक समुदाय के लोगों ने अधिकारियों का घेराव कर लिया और मांग करने वालों की जिनको पुलिस ने हिरासत में लिया मुख्य रूप से जाए। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स भेजी गई, जिसके बाद भीड पर काबू पाया जा सका।

