न्यूज़लिंक हिंदी। नीम का पेड़ बहुत ही फायदेमंद हैं , ये आयुर्वेद में अलग-अलग तरह से इस्तेमाल भी किया जाता है। नीम की टहनी से लेकर पत्ते और बीजों तक का इस्तेमाल औषधी की तरह ही होता है।
नीम के पत्ते खाने के अलावा पीसकर स्किन केयर में भी इस्तेमाल किए जाते हैं और साथ ही इन पत्तों को उबालकर बाल धोने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है जिससे स्कैल्प की दिक्कतें दूर रहती हैं।
नीम के पत्ते कड़वे जरूर होते हैं लेकिन इनसे शरीर दुरुस्त रहता है, यहां नीम के पत्ते चबाने के ऐसे ही कुछ कमाल के फायदों के बारे में मुख्य रूप से बताया जा रहा है। जानिए रोजाना खाली पेट नीम के पत्ते चबाने पर कौन-कौनसी बीमारियों का खतरा दूर रहता है।
मिलेगा कब्ज से छुटकारा
रोजाना नीम के पत्ते चबाने पर कब्ज से छुटाकारा मिल सकता है, नीम के सेवन से कब्ज की दिक्कत दूर रहती है और इससे ब्लोटिंग और पेट में गैस बनने की तकलीफ से भी निजात मिल जाती है। नीम के पत्तों में पाए जाने वाला फाइबर पेट की सेहत अच्छी रखता है।
ब्लड शुगर भी रहता रेग्यूलेट
ब्लड शुगर लेवल्स रेग्यूलेट करने के लिए भी नीम के पत्तों का सेवन किया जा सकता है, नीम के पत्ते सुबह के समय खाली पेट चबाए जाएं तो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। नीम के पत्तों से ब्लड शुगर लेवल्स कंट्रोल में रहते हैं और रेग्यूलेट भी होते हैं।
लीवर को भी फायदे
खाली पेट नीम के पत्तों का सेवन करने पर लीवर को भी इसके बहुत ही फायदे मिलते हैं, नीम के पत्ते एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं और शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी दूर रखते हैं। इन पत्तों के सेवन से लीवर टिशूज को होने वाला नुकसान भी कम होने लगता है।

