न्यूज़लिंक हिंदी। बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा।
एसडीए और डीएसपी सहित कुल 1957 पदों पर भर्तियों के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर 18 अक्टूबर तक अप्लाई भी कर सकते हैं। पहले कुल पदों की संख्या 1929 थी, जिसे बीपीएससी ने बाद में बढ़ाकर लगभग 1957 कर दिया। इसका नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है।
अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें नोटिफिकेशन में बताए गए नियमों के अनुसार ही आवेदन जल्द ही करना होगा अन्यथा फाॅर्म रद्द किया जा सकता है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही करना है। आइए अब जानते हैं कि इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन की योग्यता और उम्र सीमा क्या निर्धारित की गई है।
बीपीएससी 70वीं प्रतियोगिता प्रांरभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आवेदक की उम्र पद के अनुसार अलग-अलग भी निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को छूट भी दी गई है।
प्रत्येक परीक्षा के लिए बायोमेट्रिक शुल्क केवल 200 है, सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपए परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। वहीं बिहार राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और राज्य की महिला व दिव्यांग कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 150 रुपए परीक्षा शुल्क ही निर्धारित किया गया है।
BPSC 70th CCE Registration के लिए ऐसे करें अप्लाई
बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए Apply Online टैब पर क्लिक करें।
डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और पूरा फाॅर्म भरें।
डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस भी जमा करें।

