Kanpur News: मैस्कर घाट के गंगा नदी पर समानांतर बनेगा नया पुल, अब शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया

0
87

न्यूज़लिंक हिंदी। अब शुक्लागंज मैस्कर घाट पर गंगा नदी पर बने पुराने पुल के समानांतर एक नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव संयुक्त रूप से तैयार किया गया है।

इस पुल के निर्माण से शुक्लागंज और कानपुर के बीच यातायात का दबाव बहुत ही ज्यादा कम होगा। पुल निर्माण के लिए लगभग 396 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को 2024-25 की कार्ययोजना में शामिल करने के लिए भेज भी दिया गया है।

शुक्लागंज को शहर से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बने 147 वर्ष पुराने पुल को तीन साल पहले बंद कर देने के बाद से मैस्कर घाट के नए पुल पर वाहनों का दबाव बहुत ही ज्यादा है। इस पुल के समानांतर नया पुल बनाने की मांग लगातार उठ रही है।

सेतु निगम के इंजीनियरों ने पुराने पुल और मैस्कर घाट पर बने पुल के समानांतर नया पुल बनाने की कार्ययोजना भी मुख्य रूप से तैयार की है। पुल निर्माण के लिए लगभग 396 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को 2024-25 की मुख्य कार्ययोजना में शामिल करने के लिए भेज दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here