Bihar News : RJD नेता को बदमाशों ने मारी गोली, जख्मी हालत में अस्पताल में हुए भर्ती

0
183

न्यूज़लिंक हिंदी। बदमाशों के हौसले आये दिन बुलंद होते जा रहे हैं , बिहार के मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के नेता पंकज यादव को बृहस्पतिवार की सुबह सैर के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

मुंगेर सदर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को अपराधियों ने हवाई अड्डा मैदान में सुबह की सैर के दौरान गोली मारकर जख्मी कर दिया है।

उन्होंने ये भी बताया कि यादव को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में तुरंत भर्ती भी कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की छानबीन भी कर रही है।

पंकज यादव के पिता रामचरित्र यादव ने आरोप लगाया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार मिट्ठू यादव सहित दो अपराधियों ने इस घटना को पूर्ण अंजाम दिया है। बताया जाता है कि मिट्ठू यादव बुधवार को पंकज यादव के पास किसी मामले में पुलिस के पास पैरवी करने का अनुरोध लेकर गया था जिससे पंकज ने मुख्य इनकार कर दिया था।

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस घटना पर कहा कि 2005 के बाद से बिहार पुलिस का ट्रैक रिकार्ड रहा है कि अपराधी बिल्कुल भी बच नहीं पाया है। उन्होंने कहा ‘‘हमलावरों की बहुत ही जल्द गिरफ्तारी होगी, चाहे वह कोई भी हो, किसी भी दल के नेता, ये कार्यकर्ता हों। उन्हें जरूर गिरफ्तार किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here