Kanpur News: 15 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी वामिक सिद्दीकी को क्राइम ब्रांच ने अरमापुर से पकड़ा

0
206

न्यूज़लिंक हिंदी। भोपाल पुलिस को मिली कामयाबी, अरमापुर पुलिस के साथ मिलकर धोखाधड़ी के आरोपी वामिक सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने भोपाल की एक डेयरी प्रोडक्ट कंपनी के सीईओ और कर्मचारियों के साथ मिलकर लगभग 15 करोड़ रुपये का चूना भी लगाया था। आरोपी को 10 हजार के इनामी के रूप में पहचाना गया और भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया है।

भोपाल पुलिस ने शुक्रवार को अरमापुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए विजय नगर से धोखाधड़ी के एक आरोपी को मोके से गिरफ्तार कर लिया। प्रयागराज निवासी इस आरोपी ने भोपाल स्थित एक डेयरी प्रोडक्ट निर्माता कंपनी के सीईओ और कर्मचारियों के साथ मिलकर कंपनी काे लगभग 15 करोड़ रुपये का चूना भी लगाया था।

डेयरी प्रोडक्ट बनाने और निर्यात करने वाली भोपाल की कंपनी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के वित्त अधिकारी प्रदीप कुमार राठौर ने कंपनी के सीईओ सुनील त्रिपाठी व और अन्य कर्मचारी वामिक सिद्दीकी और एक अन्य कंपनी के डायरेक्टर रितेश पंजाबी व बलजीत शर्मा के विरुद्ध आपस में मिलीभगत कर दुबई आधारित कंपनी को अनाधिकृत रूप से डिस्काउंट व ब्रांड प्रमोशन के नाम पर इनवाइस में हेरफेर कर लगभग 15 करोड़ रुपए गबन करने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here