कानपुर। करौली शंकर महादेव धाम में शनिवार को अखिल भारतीय आखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविंद्रपुरी जी महाराज पहुंचे। करौली धाम पहुंचने पर दरबार में सभी साधु-संतों, सेवकों और भक्तजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। श्री करौली शंकर गुरुजी से भेंट होने पर श्री रवींद्र पुरी जी महाराज ने गुरु जी को रुद्राक्ष की माला पहनाकर और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।


