Ratan TATA के पार्थिव शरीर को एनसीपीए लॉन में जनता के दर्शन के लिए रखा गया, अंतिम संस्कार वर्ली श्मशान घाट पर होगा

0
140

न्यूज़लिंक हिंदी। Ratan TATA के पार्थिव शरीर को एनसीपीए लॉन में जनता के दर्शन के लिए रखा गया, महाराष्ट्र सरकार ने प्रतिष्ठित व्यवसायी और परोपकारी रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है।

जिनका बुधवार को निधन हो गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रतन टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार पूर्ण रूप से किया जाएगा। वहीं, उनका पार्थिव शरीर जनता के अंतिम दर्शन के लिए गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में रखा गया है। जहां लोग पहुंच कर उन्हें अंतिम विदाई भी दे रहे हैं।

इस बीच राज्य सरकार ने भी सभी राजकीय सारे कार्यक्रम रद्द भी कर दिये हैं। एक बयान के अनुसार, “रतन टाटा के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:30 बजे से ही एनसीपीए लॉन, नरीमन पॉइंट, मुंबई ले जाया जाएगा।”

पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट, डॉ. ई. मोसेस रोड, वर्ली के प्रार्थना कक्ष तक अपनी अंतिम यात्रा पर ही निकलेगा। मुंबई दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने ये भी कहा कि रतन टाटा के अंतिम संस्कार के लिए सभी पुलिस बंदोबस्त भी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here