न्यूज़लिंक हिंदी। हम अपने चेहरे पर हर तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन एक ऐसा तरल पदार्थ भी है जो इन सभी प्रोडक्ट्स को मात दे सकता है।
हम बात कर रहे हैं ग्लिसरीन की, जो हमारी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, खासकर तब जब हल्की ठंडक के साथ ही मौसम में बदलाव भी शुरू होने लगा है।
बदलते मौसम का असर हमारी सेहत के साथ-साथ त्वचा पर भी पड़ता है, क्योंकि सर्दियों में हवा के शुष्क होने की वजह से हमारी त्वचा रूखी, निर्जीव और बेजान सी होने लगती है। ऐसे में किसी मार्केट प्रोडक्ट मुकाबले ग्लिसरीन हमारी त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा प्रभावी और नेचुरल मॉइस्चराइजर है।
इसलिए आज हम आपको हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट शहानज हुसैन के बताए ग्लिसरीन को इस्तेमाल करने के तरीकों और फायदों के बारे में बताने वाले हैं।
ग्लिसरीन वेजिटेबल और एनिमल फैट से बनाया जाता है जोकि देखने में पानी की तरह क्लियर और कलरलेस होता है। इससे भले ही किसी प्रकार की कोई खुशबू नहीं आती है, लेकिन त्वचा, बालों और ब्यूटी प्रोडक्ट में इसका खूब इस्तेमाल भी किया जाता है।
ग्लिसरीन चेहरे के रूखेपन और खुरदरापन को हटाने में काफी असरदार होता है। इसका उपयोग ड्राई नॉर्मल और ऑयली, सभी तरह की स्किन पर किया जा सकता है। ग्लिसरीन त्वचा के लिए औषधि के रूप में काम करता हैं। ये त्वचा में नमी लाता है और उसे मुलायम, आकर्षक और ग्लोइंग बनाता है।
भले ही रोजाना चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से आपको महीने भर में फर्क दिखने लगेगा। लेकिन फिर भी इसे हमेशा किसी अन्य पदार्थ के साथ मिक्स करके ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए, क्योंकि डायरेक्ट 100% शुद्ध ग्लिसरीन चेहरे पर लगाने से ये जलन पैदा कर सकता है।
अगर ये आपकी आंखों में चला जाए तो विशेष रूप से हानिकारक भी हो सकता है। आप अपनी स्किन केयर रूटीन में ग्लिसरीन को किन तरीकों से शामिल कर इस्तेमाल कर सकते हैं आइए जानते हैं क्या कहा शहनाज हुसैन ने।
अगर आप त्वचा की खुजली, खुश्की और बैक्टीरिया से जूझ रहे हैं तो नींबू और ग्लिसरीन का मिश्रण आपके लिए काफी प्रभावी साबित हो सकता है। आपको बस ग्लिसरीन में नींबू का रस मिलाकर फेस पर अप्लाई करना है और कुछ समय बाद फ्रेश वॉटर से चेहरा धो लेना है। नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करने से आपके चेहरे बेदाग और निखरा निखरा दिखेगा।
उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा में लचीलापन कम होने लगता है जिससे चेहरे और हाथों पर झुर्रियां दिखाई देनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में ग्लिसरीन के नियमित प्रयोग करने से त्वचा हाइड्रेट रहती है जिससे रिंकल्स को बढ़ने से भी रोका जा सकता है।
ग्लिसरीन का फेस सीरम बनाने के लिए पांच बूंद ग्लिसरीन में एक नींबू का रस निचोड़ लें। अब इसमें 20 एमएल गुलाब जल मिलाएं और इस मिक्सचर को एक कांच की बोतल में डाल कर फ्रिज में स्टोर भी कर लें। आप इस सीरम को कॉटन या उंगलियों का इस्तेमाल करके रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं।

