Kanpur : आईआईटी की छात्रा प्रगति ने फंदे से लटककर जान दे दी, घटना से मच गया हड़कंप

0
127

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्‍तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कानपुर आईआईटी की छात्रा प्रगति ने फंदे से लटककर जान दे दी है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में बहुत ही ज्यादा हड़कंप मच गया है। मृतक छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच करने में पूरी तरह से जुट गई है।

आईआईटी कानपुर की पीएचडी छात्रा प्रगति खायरा ने गुरुवार सुबह हास्टल के कमरे में नायलान की रस्सी का फंदा बना लटककर अपनी जान दे दी। उसके फोन नहीं उठाने पर साथी छात्राओं ने हास्टल प्रबंधन को मुख्य जानकारी भी दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और फारेंसिक टीम ने साक्ष्य भी जुटाए। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार भी बताया है। बीते एक साल के भीतर आईआइटी में आत्महत्या की ये चौथी घटना सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here