Kanpur : बांस मंडी में शार्ट सर्किट से मोमबत्ती के कारखाने में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

0
150

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में बांस मंडी में हुआ हादसा , एक मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित मोमबत्ती के कारखाने में शार्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोसियों ने आग देखकर मकान मालिक को तुरंत सूचित भी किया।

आग बुझाने के लिए आठ गाड़ियां मौके पर जल्द ही पहुंची और दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू भी पाया। घटना में कोई जनहानि बिल्कुल भी नहीं हुई है।

बांस मंडी में एक मकान की तीसरी मंजिल में चल रहे हैं, मोमबत्ती के कारखाने में शार्ट सर्किट की वजह से अचानक से आग लग गई। पड़ोसियों ने आग की लपटें उठती देखकर कारखाना मालिक को तुरंत सूचना भी दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

कानपुर के अनवरगंज में बांस मंडी में स्थित कसियाना हाता निवासी अजीम-उल-रहमान का तीन मंजिला मकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल और द्वितीय तल में उनका परिवार ही रहता है। इसी मकान के तीसरे तल पर वासा मोमबत्ती का कारखाना बना रखा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here